महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपलब्धियों का मूल्यांकन (सीधी जिले के विशेष संदर्भ में)

 

डॉ. एम. यू. सिद्दीकी1, शिखा सिंह बघेल2

1प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष (वाणिज्य), शा. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय वैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

2शोधार्थी (वाणिज्य), शा. एस.जी.एस. महाविद्यालय सीधी (म.प्र.)

*Corresponding Author E-mail:

 

ABSTRACT:

भारत एक विकासषील देष है, यहॉ की अधिकांष आबादी गॉवों में निवास करती है गॉव में अषिक्षा, बेरोजगारी, और गरीबी गंभीर समस्याऐं हैं। और इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब गॉव के गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। गॉवों के लोगों को रोजगार दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने में महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने अपनी अहम भूमिका अदा की है। महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 हमारे देष का पहला अधिनियम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गॉवों में ही रोजगार उपलब्ध कराता है। इस कानून का लक्ष्य प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रत्येक पंजीकृत परिवार के वयस्क सदस्यों को कम से कम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना है, इस योजना में अकुषल मजदूरों को स्थानीय स्तर पर 100 दिनों का रोजगार देने की गांरटी दी गई है। इसका मुख्य उद्देष्य ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार के वयस्क सदस्यों को जो अकुषल श्रम करने के इच्छुक हैं, कि आजीविका सुरक्षा बढ़ाना तथा गॉवों का शहर की ओर पलायन को रोकना है साथ ही कानून के तहत महिलाओं को पुरूषों के बराबर वेतन तथा काम में 33ः महिला सहभागिता अनिवार्य है।

 

KEYWORDS: मनरेगा, ग्रामीण विकास, रोजगार योजनाएँ।

 


 


प्रस्तावना

मनरेगा एक मांग आधारित योजना है जिसके तहत आवेदन देने पर ही काम मिलेगा योजना के अंतर्गत आवेदन देकर काम की मांग करने पर आवेदक को 15 दिनों के अंदर काम दिया जायेगा और काम न मिलने की स्थिति में मजदूरों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता होगी।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम का उद्देष्य ग्रामीण इलाकों में मूलभूत रोजगार गांरटी सुनिष्चित करना है इस अधिनियम में एैसी गतिविधियों या परियोजनाओं का भी उल्लेख किया गया है, जो इस उद्देष्य की पूर्ति के लिए चलाई जाऐंगी। अधिनियम के मुताबिक रोजगार गारंटी योजना के तहत इस तरह के काम किये जाऐंगेः-

ऽ  जल संरक्षण एवं जल संचय।

ऽ  सूखे से बचाव के लिए वृक्षारोपण और वन संरक्षण।

ऽ  सिंचाई के लिए सूक्ष्म एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं सहित नहरों का निर्माण।

ऽ  अनुसूचित जाति/जनजाति परिवारों या भूमि सुधारों लाभांवितों या इंदिरा आवास योजना लाभांवितों की जमीन तक सिंचाई की सुविधाऐं पहुॅचाना।

ऽ  परंम्परागत जल स्त्रोंतो के पुर्नवीनीकरण हेतु जलाषयों से गाद की निकासी।

ऽ  भूमि विकास।

ऽ  बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा परियोजनाऐं जिसमें जल भराव से ग्रस्त इलाकों से पानी की निकासी भी शामिल है।

ऽ  गॉवों में सड़कों का व्यापक जाल बिछाना ताकि सभी गॉव तक 12 महीने शहर आवाजाही हो सके। सड़क निर्माण परियोजनाओं में जरूरत के हिसाब से पुलिया भी बनाई भी जा सकती है गॉवों के भीतर सड़को के साथ नालियां भी बनाई जा सकती है।

ऽ  राज्य सरकार के साथ परामर्ष के आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित कोई भी अन्य कार्य।

 

मनरेगा एक बहु आयामी एवं महात्वांकाक्षी परियोजना है। जिसका मूल्यांकन केवल जो दिखाई दे रहा है अर्थात केवल रोजगार दिवस और निर्मित संरचनाआंे आदि के आधार पर नही किया जाना चाहिए, बल्कि इसका मूल्यांकन सषक्तिकरण की प्रक्रिया, सहयोग एवं प्रभुत्व के आधार पर भी किया जाना चाहिए। यह एक ऐसी योजना है जिसमें वंचित और कमजोर वर्गो का सषक्तिकरण हो रहा है। यह योजना रहस्यमय तरीके से भी अनेक प्रभाव डाल रही है जैसे 100 रूपये से अधिक प्रतिदिन मजदूरी मिलने के कारण अब गरीब मजदूरों को अपने श्रम का मूल्य पता लगा है और वह मजदूरी के मामले में मोलभाव करने लगे हैं। इसी प्रकार महिला और पुरूषों को एक समान दर से मजदूरी का लगातार भुगतान किया जा रहा है इससे कृषि और उद्योगों में भी समान मजदूरी की मांग उठने लगी है। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का भी इस संबंध में मानना है कि महिला और पुरूषों में मजदूरी संबंधी भेदभाव को समाप्त करने से विकास की गति तीव्र होती है जहॉ-जहॉ महिलाओं की स्थिति अच्छी है वहॉ उद्योग व व्यवसायों का विकास व उत्पादिकता स्तर बेहतर है। आज इस योजना के व्यापक प्रभावकारिता के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनोस्को, यू.एन.डी.पी. व आई.एल.ओ. में भी मनरेगा का उल्लेख होने लगा है वाषिंगटन पोस्ट जैसे समाचार पत्रों में इसकी खबरे छपने लगी हैं दुनिया के अनेक विकासषील देष विषेष कर दक्षिण अफ्रीका (जहॉ ई.पी.डब्लू.पी. जैसा प्रोग्राम लागू है) ब्राजील जहॉ बोलसाफेमेलिया जैसा व्यापक सामाजिक सुरक्षा प्रोग्राम लागू है जैसे देष भी मनरेगा से बहुत प्रभावित हैं तथा इसके विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन कर अपने देषों में लागू करने पर विचार कर रहे हैं।

 

वर्तमान में मनरेगा योजना के अंतर्गत सीधी जिले में चहुमुखी विकास हेतु प्रयास किए जा रहे है। इस योजना का कर्मचारियों एवं हितग्राहियों पर आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से प्रभाव अनुकूल है परन्तु फिर भी मनरेगा के माध्यम से और अधिक ग्रामीण विकास संभव है इसलिए शोधार्थी द्वारा ‘‘महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपलब्धियों का मूल्यांकन, सीधी जिले के संदर्भ में ‘‘षोध विषय के रूप  में चुना गया हैं। ताकि ग्रामीण स्तर पर मनरेगा के कार्यो एवं उपलब्धियों का विष्लेषणात्मक अध्ययन कर इनकी कमियों एवं समस्याओं को उजागर कर इससे संलग्न कर्मचारियों एवं हितग्राहियों का आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर इनकी स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके।

 

शोध का उद्देश्यः

प्रस्तुत शोध पत्र ‘‘ग्रामीण विकास में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की भूमिका पर आधारित है। विषय की विशालता एवं गहनता के कारण अनुसंधानकर्ता के लिए यह आवश्यक हो जाता है। कि वह अपने अध्ययन के महत्वपूर्ण बिन्दुओ की सीमा सुनिश्चित कर ले। प्रयास व अनुसंधान का रूपायन अध्ययन को उद्देश्यमूलक एवं साक्ष्य मूलक बनाते है। प्रस्तुत शोधकार्य के प्रमुख उद्देश्य निम्नवत है:-

1. महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी के स्वरूप में आये परिवर्तन का अध्ययन करना।

2. महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का श्रमिकों के परिवार के आर्थिक विकास एवं उनकी आजिविका में योगदान का अध्ययन करना।

3. महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का सामाजिक जीवन पर सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों का अध्ययन करना।

4. महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का श्रमिको को उपेक्षित कामों का आंकलन करना।

5. योजना के क्रियान्वयन में आने वाले मुख्य अनियमितताओं एवं बाधाओं का अध्ययन करना।

6. योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उचित सुझाव एवं मॉडल प्रस्तुत करना।

 

उपकल्पना

1. रोजगार गारंटी योजना के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो के सामान्य जीवन-स्तर एवं आय मंे सुधार हो रहा है।

2. रोजगार गारंटी योजना के लागू होने से कई लोगो में सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव हो रहा है।

3. मनरेगा के कारण ग्रामीणो के पलायन मे कमी आयी है तथा स्थानीय महौल मे काम मिल रहा है।

4. मनरेगा के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के निवास करने वाले प्रत्येक परिवार के वयस्क सदस्य को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

5. मनरेगा ने गरीबो का जीवन स्तर बदल दिया है। अब वह साफ-सुथरे वातावरण में रह रहे है।

 

अध्ययन का क्षेत्र एवं शोध प्रारूप

म्ध्यप्रदेश़ प्रांत के प्रमुख शहरों के मध्य सीधी, जो प्रस्तुत अध्ययन का क्षेत्र हैै। सीधी जिला का क्षेत्रफल 4851 वर्ग कि.मी है। जनगणना 2011 के अनुसार सीधी जिले की जनसंख्या 11ए27ए033 है, जिसमें पुरूष 575912 एवं महिला 551121 शेष एवं अन्य वृद्ध एवं बच्चे सम्मिलित है। सीधी जिले का जनसंख्या वृद्धि 13ण्07ः है, जिले का लिंग अनुपात 1000 पुरूष पर 957 महिला है तथा साक्षरता दर 64ण्43ः है जिसमें पुरूष साक्षरता 74ण्44ः एवं महिला साक्षरता 54ण्07ः है। सीधी जिले का जनसंख्या घनत्व 232 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है। जिसमें बी.पी.एल. 6544 तथा ए.पी.एल. 5170 परिवार निवासरत है। प्रस्तुत शोध प्रबंध सीधी जिला पंचायत विभाग से सम्बन्धित है इस शोध प्रबन्ध में सीधी जिला पंचायत में योजना से सम्बन्धित सभी प्रकार के आंकड़ों का अध्ययन किया गया है और ये आंकड़े जिला पंचायत कार्यालय सीधी की पत्रिका, वार्षिक प्रतिवेदन एवं दैनिक अखबारों से प्राप्त किये गये है। इस क्षेत्र का चुनाव शोध की महत्ता एवं समय सीमा को ध्यान में रखकर किया गया है।अध्ययन के समय विभिन्न मोहल्लों के मध्य आर्थिक असमानता जैसा अंतर भी ज्ञात हुआ, कुछ मोहल्ले आर्थिक रूप से संपन्न तो कुछ विपन्न और कुछ मिश्रित है। इसी क्रम में कुछ मोहल्ले विशेष जाति, वर्ग एवं समुदाय की विशेषता वाले है। विभिन्नताओं को भी प्रस्तुत अध्ययन में यथोचित स्थान दिया गया है। अतः चयनित सीधी जिले से 50 परिवारों का दैवनिदर्शन विधि से चयन कर साक्षात्कार, अनुसूची के माध्यम से तथ्य संकलित किये गयैं

 

शोध की आवश्यकता एवं महत्व

प्रस्तावित शोध अध्ययन के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जायेगा कि ‘‘मनरेगा’’ जो कि एक महत्वूपर्ण अधिनियम एवं ग्रामीण पुननिर्माण कार्यक्रम है उसे और उसे और कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है जिससे वह निर्धारित उद्देष्यों को पूर्ण करने में सफल हो सके। प्रस्तुत अध्ययन शोध क्षेत्र में इस बात की योगदान करेगा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम किस प्रकार से प्रभावी बनाया जा सकता है।

 

साहित्य का सिंहावलोकनः

1. द्रेज़ ज्यां (2005):- ‘‘वायदों का सच‘‘ नामक आलेख के अध्ययन में बताया है कि अधिनियम का विचार नया नहीं है, सरकार तत्काल एक राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम बनायेगी जिसमें प्रत्येक ग्रामीण शाहरी निर्धन तथा मध्यम परिवार के कम से कम सक्षम व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम 100 दिनों का रोजगार प्रदान करेगी। इसमें बताया गया है कि यह मजदूरों को मोल भाव करने की ताकत देता है तो दूसरी ओर मजदूर सरकारी कारिंदों के आसरे हो जाते है। कार्यक्रम की अपेक्षा कानून ज्यादा स्थाई होते हैं, श्रमिकों को अधिक स्थायी अधिकार मिलते है। भूख से रक्षा करने में सहायक, पलायन में कमी लाने, महिलाओं को रोजगार देने, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारें मंे बताया है।

 

2. बरदराजन सिद्धार्थ (2005):- इन्होने अपने आलेख पत्र ‘‘आवश्यकता है एक आमूल परिवर्तनवादी स्वास्थ्य पैकेज: अमर्त्य सेन‘‘ में बताया है कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक अच्छी पहल है लेकिन हमें स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि गरीब परिवारों कि आय का अधिकांश हिस्सा दवाईयों के खर्च पर हो जाता है।

3. मेहरोत्रा संतोष (अपै्रल 2005):- मेहरोत्रा जी ने अपने आलेख ‘‘गरीबी निवारण के लिए रोजगारोन्मुख विकास‘‘ में बताया है कि सरकार एक श्रम अधिनियम लाने वाली है जिसमें रोजगार गारंटी देने की बात कही गई है लेकिन यह नही बताया गया कि इसे पूरे देश में कब तक लागू किया जाएगा। इस रोजगार कार्यक्रम से निश्चित रूप से ऊपर उठ सकेगें।

4. मण्डाले ममता (2007-08):- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति एवं इसका अनु.जा., अनु.ज.जा. के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रभाव:- एक अध्ययन, अध्ययन क्षेत्र म.प्र. के के बालाघाट जिले में पाया है कि योजना में 100 दिनों का काम पाने वाले श्रमिकों की संख्या बहुत कम है। अधिकाश लोगों को मजदूरी समय पर प्राप्त नहीं होती, योजना में मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था तो है लेकिन छाया के लिए टीन शेड तथा चिकित्सा की व्यवस्था नही।

 

शोध प्रविधि

शोध एक व्यवस्थित तथा सुनियोजित प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मानवीय ज्ञान में वृद्धि की जाती है, और मानव जीवन को सुगम तथा भावी बनाया जाता है। प्रस्तावित शोध अध्ययन के व्यवस्थित पूर्ण करने हेतु समकालिक, मौलिक स्त्रोतो, स्थल सर्वेक्षणों और सहायक ग्रन्थों का सूक्ष्म अध्ययन करते हुए शोध को दोनों (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष) ही पद्धतियों का सहयोग लिया जायेगा। इसके साथ ही व्यक्तिगत निरीक्षण प्रश्नावली साक्षात्कार एवं अनुसूचियों का भी प्रयोग किया जायेगा।

 

समंको का संकलन एवं प्रयुक्त विधियॉ

समंक किसी भी अध्ययन के निकाले गये निष्कर्षो के लिये आधार प्रदान करता है। समंको के मुख्यतः दो स्त्रोत है। पहला प्राथमिक स्त्रोत और दूसरा द्वितीयक स्त्रोत है। प्राथमिक स्त्रोत के अंतर्गत मुख्यतः निरीक्षण या अवलोकन, साक्षात्कार, अनुसूची व प्रश्नावली के माध्यम से सूचनाएॅ एकत्र की गयी है। अपने शोध प्रवंध में प्राथमिक एवं द्वितीयक तथ्य सामग्री का प्रयोग किया है, जो कि पत्र-पत्रिकाओं, वार्षिक प्रतिवेदन अखवारों, शोध रिपोर्ट आदि से एकत्र किया जाएगा।

 

प्रस्तुत शोध पत्र रोजगार गारंटी योजना (सीधी) की आर्थिक स्थिति एवं आय-व्यय पर आधारित है। अतः तथ्यात्मक विश्लेषण के लिये इस अध्ययन में द्वितीयक समंको का प्रयोग किया जाएगा। समंको का मुख्य स्त्रोंत जिला पंचायत द्वारा प्रकाशित वार्षिक प्रतिवेदन के आय-व्यय पत्रक 2006-2016 तक के ऑकडे़, जिला पंचायत कार्यालय, एवं अन्य सूचनात्मक पत्रिकाएॅ है। ये वार्षिक विवरण तथा अन्य प्रकाशित सामग्री जिला पंचायत सीधी के कार्यालयों से व्यक्तिगत सम्पर्क करके एकत्रित की जाएगी।

 

तथ्यों के विष्लेषण द्वारा आवष्यक निष्कर्ष प्राप्त किये जायेंगे एवं निष्कर्षो के आधार पर आवष्यक सुझाव भी प्रस्तुत किये जायेगें।

तालिका क्र. 1

1. आप मनरेगा के बारे में जानते है।

Ø-

fooj.k

la[;k

izfr'kr

1

gkW

40

80

2

ugha

10

20

 

;ksx

50

100

 

 

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि 100 उत्तरदाताओं से प्रश्न पूछे गये जिनमें मनरेगा के बारे में 80 प्रतिशत लोगांे को पता है एवं 20 प्रतिशत लोगों को पता नहीं है।

 

तालिका क्र. 2

2. आपको मनरेगा के बारे में जानकारी कहॉ से मिली?

Ø-

fooj.k

la[;k

izfr'kr

1

ehfM;k          

12

24

2

iapk;r

38

76

 

;ksx

50

100

 

 

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि 100 उत्तरदाताओं से प्रश्न पूछे गये जिनमें मनरेगा के बारे में मीडिया द्वारा 25 प्रतिशत जानकारी प्राप्त होती है एवं पंचायत द्वारा 75 प्रतिशत जानकारी प्राप्त हुयी है।

 

तालिका क्र. 3100 दिन का रोजगार पूर्ण कर चुके परिवार राज्य मध्यप्रदेश जिला सीधी

Øaekd

o"kZ

dk;Zjr ifjokj

tfur O;fDr fnol

1-

2012&13

2367

242679

2-

2013&14

2175

222983

3-

2014&15

2039

208632

4-

2015&16

7815

1004600

5-

2016&17

4191

515942

lzksr& nrega.nic.in

 

 

उपरोक्त तालिका में स्पष्ट है कि रोजगार प्राप्त करने वाले परिवारों एवं जनित दिवस में कोई विशेष संबंध नही है। 100 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके परिवार में कम से कम 100 दिन व उससे अधिक दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके परिवारों को सम्मिलित किया जाता है। आकड़ों से स्पष्ट है कि वर्ष 2015-16 में सबसे अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है जबकि वर्ष 2014-15 में सबसे कम लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

 

तालिका क्र. 2 विभिन्न वर्षों में कुल परिवारों को उपलब्ध कराया गया रोजगार

Ø

o"kZ

ifjokj ftUgksus igys Hkh dke djk gS

u;s ifjokj tks foÙkh; o"kZ esa dk;Z djuk 'kq: fd;k

dqy ifjokj

1-

2012&13

42260

540

42800

2-

2013&14

54543

510

55053

3-

2014&15

45865

139

46004

4-

2015&16

44372

5562

49934

5-

2016&17

47782

7872

55654

lzksr& nrega.nic.in

 

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि वर्ष 2016-17 मंे सर्वाधिक 55654 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिनमें 47782 परिवार ऐसे हैं जिन्हे पूर्व मंे रोजगार प्राप्त हो चुका है, जबकि 7872 परिवार नये हैं, जिन्हे रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जबकि वर्ष 2012-13 में सबसे कम 42800 परिवार को मात्र रोजगार उपलब्ध कराया जा सका है। जिनमें 42,260 ऐसे परिवार है जिन्हे पहले भी काम कर चुके हैं, और 540 नये परिवार शामिल हैं, जिन्हे रोजगार उपलब्ध कराया गया।

 

तालिका क्र. 3 विकलांग व्यक्ति और उन्हे प्राप्त रोजगार

Ø

o"kZ

fodykax O;fDr ujsxk esa iathd`r

foÙkh; o"kZ esa dk;Z fd;s

dk;Z fnol la[;k

1-

2012&13

907

497

10167

2-

2013&14

654

80

1355

3-

2014&15

1016

200

3647

4-

2015&16

1475

273

5831

5-

2016&17

1907

380

6848

lzksr& nrega.nic.in

 

 

विभिन्न वर्षों में विकलांग व्यक्तियों को प्रदान किये गये रोजगार मंे प्राप्त आँकड़ों से स्पष्ट है कि वर्ष 2012-13 व 2016-17 में सर्वाधिक 1907 व्यक्ति पंजीकृत हुए जिनमें वर्ष 2012-13 में 497 लोगों को 10167 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया, जबकि वर्ष 2016-17 में 380 लोगों को 6848 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया। जबकि वर्ष 2013-14 में सबसे कम 654 व्यक्ति पंजीकृत हुए जिनमें मात्र 80 लोगों को 1355 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया।

 

सारणी क्र. 4 उत्तरदाताओं के आय सम्बन्धी

okf"kZd vk;

v0tk0

v0t0tk0

v0fi0oxZ

lkekU; oxZ

;ksx

vko`fÙk

izfr'kr

vko`fÙk

izfr'kr

vko`fÙk

izfr'kr

vko`fÙk

izfr'kr

vko`fÙk

izfr'kr

10000 ls de

2

1-51

1

1-35

0

0

1

2-56

4

1-25

10&15 gtkj

35

26-52

25

33-78

22

29-33

3

7-69

85

26-56

15&20 gtkj

49

37-12

29

39-19

27

36

13

33-33

118

36-88

20&25 gtkj

43

32-58

19

25-68

22

29-33

12

30-77

96

30

25000 ls vf/kd

3

2-27

0

0

4

5-34

10

25-65

17

5-31

;ksx

132

100

74

100

75

100

39

100

320

100

lzksr %& O;fDrxr losZ{k.k

 

उपरोक्त सारणी से प्राप्त समंको के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि कुल उत्तरदाताओं में 36.88 प्रतिशत 15000-20000 आय वाले है जब कि 15000 से अधिक आय वाले कुल 72 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति वर्ग में 37.12 व अनुसूचित जनजाति में 39.19 प्रतिशत 15000-20000 वार्षिक आय वाले सबसे अधिक, जब की पिछड़ा वर्ग में 20000 से अधिक वार्षिक आय वाले सबसे अधिक लगभग 85 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग में 15-20 हजार वार्षिक आय वाले सबसे अधिक है। 25000 वार्षिक आय से अधिक वालों की संख्या सबसे अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग में 5.34 प्रतिशत व सामान्य वर्ग में 5.31 प्रतिशत मिली जब कि अनुसूचित जाति में 2.27 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति में शून्य प्रतिशत रहे।

 

निष्कर्ष:-

महात्मा गॉधी राष्ट्रीयरोजगार गारंटी योजना - सीधी (म0प्र0) मे जिस तरह से अपना कार्य कर रही है उसेसे निश्चित ही गरीब परिवारों को सहारा मिला है। यह योजना जिस तरह से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, उससे प्रदेश मे गरीबी के खिलाफ अपने युध्द में हम कामयाब हो सकेंगे। महात्मा गॉधी राष्ट्रीयरोजगार गारंटी स्कीम मध्य प्रदेश ने प्रदेश के गांवो मे विकास की नई संभावनाएँ बनाई है। प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रो मे जहाँ योजना लागू है, वहाँ के गरीब परिवारों को सुरक्षा की छाँव मिली है। मजदूरी के लिए पलायन जैसी घटनाएँ अब ही होती। आजीविका सुरक्षा और बुनियादी जरुरतों की पूर्ति से उनके जीवन मे नयी आशा का संचार हुआ है। इस योजना के बाद शहरों की ओर होने वाले मजदूरो के पलायन मे भी कमी आई है। गाँवों मे मजदूरों की दर मे वृध्दि हुई है। प्राकुतिक संसाधनो को पुर्नजीवित एवं मजबूत करने एवं कार्यबल में अधोसंरचना को मजबूत करने में इस योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

महात्मा गॉधी राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण रोजगार गारंटी को माह, सितम्बर 2005 में लागू किया गया था। ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सुदृढ़ ग्रामीण अधोसंरचना की स्थपना की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का मुख्य उद्दंेश्य अकुशल मानव श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध करना है। ताकि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाया सके।

 

सुझाव

•                पंजीयन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। इसके अंतर्गत लोगो को स्वयं एवं दूसरों विवरणों के सत्यापन की सुविधा सार्वजनिक रुप से होनी चाहिए

•                प्रारंभिक पंजीयन इसी उद्देश्य के लिए बुलाई गई ग्राम सभा में किया जाना चाहिए।

•                पंजींयन हेतु पात्र परिवारों एवं उनके वयस्क सदस्यों की गणना के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पूर्व सर्वेक्षण कराएगी जो यह निश्चित करने के लिए आधार होगा कि सभी व्यक्ति जो योजना मों निहित लाभ के लिए पात्र हैं तथा इसमें ंसम्मिलित होना चाहते हैं ंउनका पंजीयन कर लिया जाना चाहिए। बेरोजगारी भत्ता के समय से भुगतान की आवष्यकता है।

•                स्थानीय स्तर में योजना में पारदर्षिता का अभाव है योजना की कार्य प्रणाली में पारदर्षिता सुनिष्चित करने की आवष्यकता है।

•                जाँब कार्ड रजिस्टर ग्राम पंचायत कार्यालय में अवलोकन के लिए उपलब्ध रहना चाहिए।

•                जाँब कार्ड पर स्पष्ट अंकित होना चाहिए कि उसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया है। जाँंब कार्ड के एक ओर मध्यप्रदेश ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत आधारभूत पात्रताएं (न्यूनतम मजदूरी सहित) अंकित होनी चाहिए।

•                इच्छुक व्यक्ति द्वारा कार्य के लिए आवेदन डाक द्वारा या स्वयं देने का प्रावधान किया जाना चाहिए।

•                देश में कुल भूमि का एक बड़ा भाग अनउपजाऊ बंजर पड़ा हुआ है। अतः बंजर भूमि को योजना के तहत उपजाऊ बनाया जाना चाहिए।

•                योजना के द्वारा हो रहे कार्यो की निगरानी पूरे देश में एकीकृत ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के द्वारा की जानी चाहिए।

•                योजना में कार्य करने हेतु आवेदन की प्रक्रिया में मोबाइल सेवा को जोड़ा जाना चाहिए जिससे श्रमिक सीधे रोजगार की मांग सीधे पीओ से करने का प्रावधान किया जाना चाहिए। यह तभी संभव है जब श्रमिकों में जागरूकता होगी।

 

संदर्भ ग्रन्थ सूची :-

1-    भारद्वाज, जे.एल., भारत में आर्थिक विकास एवं नियोजन, रामप्रसाद एण्ड संस आगरा, 1999

2-    डॉ त्रिपाठी, मोतीलाल एवं श्रीमती अग्रवाल, भारत की आर्थिक समस्यायें एवं नीतियों, यूनिवर्सल बुक डिपो लोहिया बाजार लष्कर ग्वालियर (म.प्र.), 2000

3-    डॉ. राव. एम.वी, ग्रामीण विकास समीक्षा विषेषांक’’ राष्ट्रीय ग्रामीण, राजेन्द्र नगर, हैदराबाद, 2011

4-    डॉ. मामोरिया एवं जैन, भारत की आर्थिक समस्याए, साहित्य भवन पब्लिकेषन्स आगरा, 1998

5-    डॉ. सिंह राजेन्द्र, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था में गरीबी उन्मूलन की समस्याएॅ’’, राधा पब्लिकेषन नई दिल्ली, 2002

6-    डॉ कौषिक, जगबीर, ‘‘नरेगा’’ गरीबों का सुरक्षा कवच कुरूक्षेत्र, प्रकाषन विभाग पूर्वी खंड-4, लेवल-7, रामकृष्णपुरम, नई दिल्ली, 2009

7-    डॉ. कटारिया, सुरेन्द्र, ‘‘आर्थिक मंदी से जुझने में नरेगा का योगदान’, प्रकाषन कुरूक्षेत्र, 2009

8-    डॉ. तिवारी, अतुल कुमार, नरेगा ग्रामीण भारत में बदलाव लाने का अभियान, कुरूक्षेत्र, 2009

9-    डॉ. वर्मा एस.के. एवं डॉ. कटियार विनीता, नरेगा परियोंजना का पर्यावरण पर प्रभाव, कुरूक्षेत्र, 2009

10-  डॉ. गौड निमिषा, ग्राम सभा और नरेगा का सामाजिक अंकेक्षण, कुरूक्षेत्र, 2009 मुखर्जी रवीन्द्रनाथ, 2014 सामाजिक शोध व सांख्यिकीय विवेक प्रकाशक जवाहर नगर दिल्ली।

 

 

 

Received on 16.03.2023         Modified on 31.03.2023

Accepted on 14.04.2023         © A&V Publication all right reserved

Int. J. Ad. Social Sciences. 2023; 11(1)14-22.

DOI: 10.52711/2454-2679.2023.00003