कुचलते नवजात षिषुः समाजषास्त्रीय अध्ययन (छत्तीसगढ़ के संदर्भ में)
Dr. (Mrs.) Vrinda Sengupta
Asstt. Professor (Sociology),
Govt T.C.L.P.G.College Janjgir
*Corresponding Author E-mail:
जननी को जन्मने दो, जननी को जीने दो।
हर बेटी की यही पुकार (दो हमे जीने का अधिकार)
ऽ लैंगिक असमानता (भारत के संदर्भ में)
ऽ प्राथ./द्वितीयक सामग्री का उपयोग,
ऽ आलोचनात्मक पद्धति,
ऽ भारतीय समाज में लैंगिक समानता की स्थापना करना हमारा लक्ष्य है।
प्रस्तुत षोध पत्र में भारत में बढ़ते कन्या, भ्रूण-हत्या, महिला हिंसा एवं अत्याचार के संदर्भ में लिखा गया है।
‘‘ममता की प्यास’’
मां मत, गर्भ लजा तू अपना,
हत्या करवा कर मेरी।
सोच जन्म तू लेती कैसे ?
मां यदि मरवा देती तेरी।।
नन्हें-नन्हें हाथ जोड़ मैं,
करती हूँ तुझसे विनती।
मत करवा मां तू भी अपनी,
हत्यारी मांओं में गिनती।।
जन्म मुझे दे, मान बढ़ेगा,
कर मां तू मुझ पर विष्वास।
मां मुझको कुछ नहीं चाहिए,
बस तेरी ममता की प्यास।।
कन्या भ्रूण हत्या: जिम्मेदार कौन ?
माता पिता तथा परिजन ही दोषी है -
कन्या भ्रूण हत्या के लिए प्रथम दोष पति,पत्नी और परिजनों को जाता है। यदि पति, पत्नी दोनों को कन्या को स्वीकारने की मानसिकता रखते है और परिजन उनका मनोबल बढ़ाते हैं तो फिर कन्या भ्रूण हत्या की बात कौन सोच सकता है ?
समाज-परिवार के साथ चिकित्सक भी दोषी है-
कन्या भ्रूण हत्या के लिए जितना समाज-परिवार उतना ही वह चिकित्सक भी दोषी है। यदि यह पाया जाता है कि डाॅक्टर इस कृत्य के लिए दोषी है। तो दोषी चिकित्सक पर कानून की तरह कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए व्यक्ति की मानसिकता में परिवर्तन लाना जरूरी ळें
मानवीय पूॅजी राष्ट्र एवं राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण कारक होती है। इस मानववीय पूॅजी का एक हिस्सा महिलाएॅ हैं। महिलाओं की उपेक्षा कर समाज के समग्र विकास का सपना नहीं संजोया जा सकता है। नारी परिवार की नींव है,परिवार समाज का तथा समाज राश्ट्र का। स्वतंत्र भारत के लोकतांत्रिक संविधान में महिलाओं के मूलभूत अधिकारों एवं नीति निर्देषक तत्वोें के माध्यम से कई संवैधा- निक अधिकार प्रदान किये गये है परन्तु व्यवहारिक रूप से हम एक समतामूलक समाज को पैदा करने में असफल रहे हंै। पुरूष-महिला लिंग अनुपात का असंतुलन, महिला निरक्षरता, महिलाओं की पुरूषों पर आर्थिक निर्भरता, महिलाओं के प्रति, बढ़ते अत्याचार, हिंसा, राजनीतिक, भागीदारी का असंतुलन आदि तत्वों ने भारतीय समाज व राजनीति के सम्मुख एक महत्वपूर्ण चुनौती प्रस्तुत की है-लिंग असमानता की। लिंग असमानता पर आधारित समाज एक आधुनिक समाज व संवेदनषील समाज का दावा नहीं कर सकता।
20वीं षताब्दी का एक महत्वपूर्ण आंदोलन था-लिंग असमानता के लिए संघर्ष। लिंग समानता के तीन महत्वपूर्ण तत्व हैं-
(1) अवसरों की असमानता,
(2) अवसरों की सततता व स्थायित्व ताकि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को प्राप्त हो सके,
(3) सषक्तिकरण।
समाज को निरंतर आगे बढ़ाने में पुरूषों की आवष्यकता है। उतनी ही आवष्यकता स्त्री की भी है। किसी एक के अभाव में हम दूसरे की कल्पना नहीं कर सकतेे है। प्रकृति का नियम है। स्त्री-पुरूष के अनुपात प्रायः संतुलन बना रहता है। जिससे मूलभूत आवष्यकता के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था भी कायम रहती है। कारण की अनेक समस्याएं उत्पन्न होगी जो हमारे सामाजिक व्यवस्था संतुलन को बिगाड़ते हैं। लैगिक असमानता की जड़े भारतीय सामाजिक संरचना को अंगद के पैर के समान जकड़े हुए हैं गहराई जो समझे बिना हम सतह को भी नहीं समझ सकते।
षब्दकुंजी:-भ्रूण हत्या, जेनेटिक टेस्ट, सामाजिक नैतिक मूल्य, बदलते नैतिक मूल्य, अजन्मी षिषु।
प्रस्तावना:-
वर्तमान में ‘‘कन्या भ्रूण हत्या’’ एक ज्वलंत समस्या के रूप में देखी जा सकती है। विगत जनगणना के राष्ट्रीय और प्रांतीय आंकडे स्पष्ट करते हैं, देष में लगातार घट रहे लिंग अनुपात को। भारतीय समाज के घटते लिंग अनुपात का मूल कारण है, समाज में व्याप्त लिंग भेद। भारतीय समाज में यह लिंग भेद आज का नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही व्याप्त है। पुरूष प्रधान समाज में सदियों से लड़की की तुलना में लड़के को अधिक महत्व दिया जाता रहा है। पुरूष प्रधान समाज व्यवस्था में षिक्षित-अषिक्षित, ग्रामीण-षहरी सभी समाजों में लड़की की तुलना में लड़के को विषेश महत्व दिया जाता है। सामाजिक रूढ़ियों,प्रथाओं, मान्यताओं एवं परंपरागत विष्वासों की आड़ में सदियों से नारी के प्रति समाज में भेदभाव व्याप्त रहा है और यह भेदभाव आज इसलिए भी चिंतनीय हो गया है।
संवैधानिक मान्यताओं और सषक्त कानूनों के बाद भी पुत्रियां परिवार का हिस्सा नहीं मानी जाती है बल्कि वे एक ऐसा आभूषण है जो गिरवी रखा गया है और जब उसका कानूनी मालिक आयेगा और उसकी मांग करेगा तो उसे दे दिया जायेगा।
वर्तमान संदर्भ में स्त्रियां समाज में अपनी अधोस्थिति से विचलित होकर वे इस ओर कदम बढ़ाकर अपनी कन्या को मुक्ति दिलाना चाहती है अथवा दहेज रूपी दानव के क्रूर पंजों से अपनी कन्या को बचाना चाहती हैै।
पुरूष प्रधान समाज में नारी निरंतर गिरती स्थिति के कारण भी भविष्य में कन्या को जन्म ही नहीं देना चाह रही है। क्योंकि साक्षरता के बढ़ने एवं महिला सषक्तिकरण के बाद भी भारतीय समाज में लड़का बीमा (प्देनतंदबम) रूपी आय और आर्थिक कार्य में सहयोगी होने के कारण मूल्यवान समझा जाता है। इसी मानसिकता के कारण लगभग 16 मिलियन कन्याएं गर्भ में ही समाप्त कर दी जा रही हैै। भौतिकवादी संस्कृति में मनुष्य को भाव षून्य बना दिया है। कन्या सुरक्षा का न निभाने की प्रकृति ने कन्या भ्रूण हत्या को एक सामान्य कृत्य बना दिया है। अतः आज जनसंख्याविद, समाजषास्त्री सहित सरकार भी चिंतित है।
पूर्ण साहित्य अध्ययन:-
अगर प्रसिद्ध समाजषास्त्री श्री यषपाल श्रीवास्तव की बात मानें तो कन्या भू्रण हत्या का अधिकता का कारण भारतीय जनमानस को केवल पुत्र मोह ही नहीं है, बल्कि यह एक विकल्प भी है दहेज-हत्या, छेड़खानी, बलात्कार, और दूसरी तमाम स्त्री संबंधी समस्याओं को। अगर बड़े वर्ग पर नजर डालें तो छोटी-बड़ी समस्याएॅ मिलाकर पूरा नारी जीवन आज भी दुख -तकलीफों की जीवंत गाथा बन जाता है। ऐसे में एक मां के रूप में अपने कन्या भ्रूण की हत्या करवाने वाली स्त्री के मन में यह विचार भी काम करता है। कि वह दूसरी स्त्री को इन भावी समस्याओं से छुटकारा ही तो दिला रही है। इसी विचार के चलते उसका आत्मग्लानि बाध भी काफी कम हो जाता है और फिर वे बार-बार ऐसा करने से भी नहीं हिचकिचाती।
समाजषास्त्रीय महत्व:-
लैंगिक अनुपात के कारण महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राॅफ भी बढ़ता जा रहा है। दहेज, बलात्कार, छेड़खानी, से अधिक कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएॅ देष में घट रही हैं। प्रतिवर्ष देष में एक लाख से भी अधिक महिलाएॅ गर्भ संबंधी कारणों से मृत्यु का षिकार हो रही है। अतः आज आवष्यकता है समाज की सोच बदलने की । दहेज, कुमारीत्व के खतरे, अविवाहित महिलाओं पर लगे दाग आदि कारणों को दूर करना आवष्यक है। यह कानून द्वारा संभव ही नहीं है। प्रख्यात न्यायविद् श्री अय्यर ने ठीक ही कहा था-‘‘ न्याय का दरवाजा खुलता ही उसके लिए है, जिसकी जेब में पैसा है।’’
उपकल्पना:-
(1) प्रत्येक षिक्षित परिवार में भ्रूण हत्या किया जाता है।
(2) भ्रूण हत्या पर षिक्षा का प्रभाव पड़ता है।
उद्देष्य:-
(1) भ्रूण हत्या को जड़ से समाप्त करना।
(2) ग्रामीण एवं षहरी क्षेत्र में महिलाओं को कानून से अवगत कराना।
महिला भ्रूण हत्या मानवता के खिलाफ है, जनसंख्या में लिंगानुपात का
विनिष्टिकरण है, इसका परिणाम-
ससमलैंगिकता को बढ़ावा,
समृत्यु दर में अधिकता,
सप्रकृति में असंतुलन,
सजन्म दर में कमी,
सयौन अपराधों में वृद्धि,
सषिषु मृत्यु दर में वृद्धि,
जैसी समस्याओं से संपूर्ण
मानव प्रजाति को जुझना पड़ सकता है।
पहल:-
भ्रूण हत्या की रोकथाम ओैर उस पर नियंत्रण पाने के उद्देष्य से सरकार द्वारा सन् 1974 में पारित मेडिकल टर्मिनेषन आॅफ प्रेग्नेन्सी एक्ट पारित किया गया। सरकार ने सन्1994 में एक ओर पहल करतेहुए लिंग परीक्षण हेतु अल्ट्रासाउण्ड के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस कानून के प्रथम बार उल्लंघन करने पर 50 हजार रू. आर्थिक दण्ड तथा पांच वर्ष कठोर कारावास का प्रावधान है।
कन्या भ्रूण हत्या का अर्थ है कि गर्भावस्था मेें ही यह जानना कि आने वाली संतान लड़की है उसे पैदा होने से पहले ही उसे मौत की नींद सुला देना या समाप्त कर देना। नेषनल फेमिली हेल्थ सर्वे (2005-2006) के अनुसार अधिकतर लोग लड़की की जगह लड़का चाहते हैं।
पलायन, अपहरण, बलात्कार, हत्या, आत्महत्या, यौनरोग, मानसिक विकृतियां और तलाकों की बढ़ती संख्या, दहेज का दानव ये सभी नारी षोशण के सीधे परिणाम है या इन स्थितियो के पीछे और कोई कारण है।
आषा रानी व्हौरा के अनुसार-‘‘ जब तक नारी स्वयं नारी की षोशक बनकर अपने आड़े नहीं आती रहेगी, उनका षोशण बंद नहीं होगा। वह माॅ के नाते बेटी-बेटे में भेदभाव कर, पुरूष अहम को बढ़ावा दे, बहु या सास होकर एक दूसरी को सताएॅ, विवाहित पुरूष प्रेयसी बनकर अपनी अन्य बहन का हक छीने, हर तरह के सामाजिक-आर्थिक भ्रष्टाचार के लिए पुरूषों को प्रेरित करे ? बराबरी के जो में पुरूषों द्वारा अपनायी हर सही गलत राह पर चलने ले, तो पुरूषों को नीति पथ पर चलाने का जिम्मा कौन लेगा ? समाज को सही दिषा में ले जाने के लिए प्रेरक षक्ति कौन जुटायेगा ? स्त्रियों को चाहिए कि वे पुरूषों को झुकाने से पहले अपना हीन भाव दूर करे।‘‘
पष्ट है कि बालिका वध, बालिका मृत्यु दर, बालिका निम्न स्वास्थ्य स्तर एवं कन्या भु्रण हत्या जैसे समस्याओं से निजात पाने के लिए स्वयं महिलाओं को आगे आना होगा।
1. आम भारतीय धारणा है कि परिवार में पुत्र वंष का चिराग होता है। पुंसष्वन नामक नरक से पार करता है इसलिए पुत्र जन्म पर ढ़ेरो खुषियाॅ मनाई जाती है किन्तु बालिका के जन्म को एक बोझ के समान माना जाता है। अतः बालिका के पालन पोशण पर घ्यान नही दिया जाता, इस भ्रम का पोशण स्त्रियाॅ स्वयं करती है? आवष्यकता है स्त्री वर्ग, खास कर पढ़ी लिखी युवती को आगे बढ़कर इस दिषा में पहल करनी होगी। वे स्वयं को कमजोर या दोयम समझना छोड़ समाज में ऐसे रूढ़िगत विचारों के विरूद्ध वातावरण निर्माण करे और पुत्र के समान पुत्री को षिक्षित, सषक्त और आत्मसम्मान पूर्ण संस्कार दे।
2. इसी धारणा कि लड़का बड़ा होकर उत्तराधिकारी होगा। सम्पत्ति की रक्षा करेगा और माता-पिता का सेवा करेगा। जबकि लड़की पराई धन है, उसे दूसरों के घर जाना है। माता-पिता कन्या के घर जाकर नहीं रह सकते। ऐसी धारणा को भी उखाड़ फेकने का काम महिलाओं को ही करना होगा। जब तक वह स्वयं अपनी कमजोरियों से ऊपर उठकर अपनी जाति को ऊपर नहीं उठायेगी, लड़की को पराया धन नहीं बल्कि अपना नही समझेगी, उसे कमाने लायक नहीं बनायेगी, किसी भी गोष्ठी, सेमिनार, सड़क छाप आंदोलन नारे बाजी या महिला आयोग से वह इन समस्याओं से मुक्त नहीं हो सकेगी।
3. वास्तव में वैधानिक या कानूनी ही ऐसे समस्याओं का समाधान नहीं। नारी को प्रकृति दत्त अंतर एवं सामाजिक व्यवस्था जन्य श्रम विभाजन के सिद्धंात को स्वीकार कर नैतिक गुणों को उभार कर पुरूषों से ऊॅचा उठने का प्रयत्न करना होगा। महिला षिक्षा के साथ मानसिक परिवर्तन लाना होगा वे सामाजिक परम्पराएॅ जो स्त्री के स्थिति को निम्न बनाती है, समाप्त करना होगा।
4. प्रत्येक स्त्री को मातृत्व का मौलिक अधिकार मिले, चाहे व विवाहित दायरें में या उसके बाहर। यह उनका नैसर्गिक अधिकार है, इसे सवैधानिक किया जाना चाहिए।
अंत में यह सोच ही इतनी क्रूरतम एवं जधन्य है कि एक कन्या संसार में आने के पहले ही माॅ की कोख में जहाॅ बच्चा सर्वाधिक सुरक्षित रहता है अपनी ममतामयी माता के सहयोग से मार दिया जाये तो उसका जन्म लेना ही एक दुष्कर चुनौती बन जाए। माता केवल माता, स्त्री ही इस लड़ाई को संसार से लड़ सकती है और अपनी कोख, मातृत्व एवं अपनी प्रजाति की रक्षा कर सकती है। जयश्री भट्ट के अनुसार-‘‘स्वतः के बारे में व्यापत, हीन विचार तथा मान्यताओं जिसमें पुरूष प्रधानता की अवधारणा छुपी हुई है। उन्हें लेकर स्त्री के मन में विष्वास बन चुका है।
निष्कर्श:-
(1) प्रस्तुत षोधपत्र कार्य से यह निष्कर्श निकलता है कि कामकाजी महिलाओं का यह मानना है कि सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी कम है।
(2) अधिकतर काम काजी महिलाओं की दृष्टि में महिलाएॅ वर्तमान में इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि अपराध बड़े हैं।
(3) अधिकांष महिला उत्पीड़न या यौन उत्पीड़न हेतु संवैधानिक संस्थाओं में षिकायत करना उचित मानती है। दूसरी ओर उनका यह भी विचार है कि षिकायत किये जाने पर संतोशजनक कार्यवाही नहीं होती है। पुलिस कार्यवाही को भी संतोशजनक मानती है।
(4) महिलाओं के सषक्त होने में प्रमुख बाधा अषिक्षा व अज्ञानता है।
(5) महिलाओं के सषक्तिकरण में महिला नीति का योगदान माध्यम रहा है।
(6) अधिकतर कामकाजी महिलाओं को महिलाओें की सामाजिक उन्नति से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है।
‘‘जमाने की यह कैसी सोच हो गई हैे कि बेटी हम पर बोझ हो गई।’’
आज़ आवष्यकता इस सामाजिक जड़ मानसिकता को दूर करने की है। विगत सदियों की विकृतियां अर्थवादी एवं पाष्चात्य संस्कृति की भोगवादी विचार धाराओं का इंधन पाकर भड़क उठी, उस दावानल को बुझाना होगा, जिसका
दुष्परिणाम नारी अस्तित्व की समूची समाप्ति में परिलक्षित हो रहा है। यदि स्त्री के अस्तित्व और अस्मिता को बचाना है तां निष्चित ही ऐसी आत्माओं को आगे आना होगा जो दधिचि का वंषज कहलाने में गर्व का अनुभव कर सके। नारी के प्रति अन्यायी अपमान जनक दृष्टिकोण एवं परम्परावादी जड़ मानसिकता के परिष्कार हेतु संकल्प लें और समाज से नारी के प्रति सकारात्मक एवं सम्मानजनक दृष्टि बनाये रखने का आग्रह करें।
REFRENSES:
1 A Journal of Asia
for Democracy and Development Morena 476001, Indor, P,No.12 to 15
2
Bose
Ashish 2001 “Fighting female foeticide Grouping Greed and shrinking child sex
ratio” Economic and Political Weekly, Sept. 8 P.P. 3427-29
3
Govt.
of India, The madical termination of pregnancy act. 1971, CAC Available.
4
कन्या
भ्रूण हत्या
एवं बिगड़ता
लिंग अनुपात राष्ट्रीय
षोध संगोष्ठी
समाज षास्त्र
विभाग षास.
दूधाधारी
बजरंग महिला
स्नातकोत्तर
महाविद्यालय
रायपुर पृ.नं. 15 से 20।
5
Mills, C.w.(1959). The Sociological Imagination New York: Oxford
University press.
6
नारी के प्रति
अपराध, राष्ट्रीय
अपराध ब्यूरो की
रिपोर्ट 2007,पृ. नं. 10 ।
7
व्होरा, डाॅ. आषारानी, भारतीय नारीय
अस्मिता और अधिकार, नेषनल पब्लिषिंग
हाउस, नई
दिल्ली,
1986, पृ. 88 ।
8
Wilson,
Logan (1942), The academic man : Oxford Univer sity press
9 Wilson, Logan (1942), The academic man : Oxford Univer sity press
Received on 14.04.2015 Modified on 20.07.2015
Accepted on 15.10.2015 © A&V Publication all right reserved
Int. J. Ad. Social Sciences 3(4): Oct. - Dec., 2015; Page 179-182