संस्थाओं
की विकास आयु, प्रभाव
एवं प्रबंधन
डाॅ. हेमन्त
शर्मा
पं. रविशंकर
शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़
प्रस्तावनाः
मानव अपनी
कल्पनाओं एवं क्षमताओं
की सीमा मे ही संस्थाओ
का निर्माण करता
है जो मानवीय व्यवहार
से प्रभावित होता
है इसलिए वह मानव
जीवन की तरह ही
व्यवहार भी करता
है, और इसका व्यवहार
एवं आवश्यकतायें
एक सामान्य मनुष्य
के व्यवहार और
आवश्यकताओं से
कदापि भिन्न नही
होते यद्यपि आवश्यकता
के स्वरूप और उपयोग
की जाने वाली वस्तु
मंे किंचित भिन्नता
हो सकती है, जैसे
वित्त और भूमी
मनुष्य और संस्थाओं
की समान आवश्यकताएं
होती है। मनुष्य
की तरह ही संस्थायें
भी अपने विकास
के क्रम के विभिन्न
चरणों पर अपने
व्यवहार और आवश्यकताओं
मे परिवर्तन को
प्रदर्शित करती
है। यदि आवश्यकताओं
के संदर्भ में
संस्थाओं के आयु
का सही -सही आकलन
किया जा सके, (जो
मनुष्य के आयू
गणना से सर्वथा
भिन्न होती है,) तो
इनकेे विकास के
विभिन्न चरणों
मे, वास्तविक
आवश्यकताओं का
ज्यादा सटिक आकलन
किया जा सकता है
जिसका विकास और
विस्तार के लिये
योजना बनाने में
महत्वपूर्ण तत्व
के रूप में प्रयोग
किया जा सकता है।
एक स्थायी
प्रकृति की संस्था
जिसमें श्रमिको
के सेवा अवधि एवं
श्रम के समय निश्चित
हो, फिर चाहे वह
किसी वस्तु का
उत्पादन करती हो
अथवा सेवा प्रदाय
करती हो, एक निश्चित
अवधी के बाद अपनी
आवश्यकता में परिवर्तन
के व्यवहार को
प्रदर्शित करती
है। समान्य तौर
पर सेवा प्रदान
करने वाली संस्थाओं
को पुनरूत्थान, विस्तार
एवं पोषण के लिये
अनुदान प्रदान
किया जाता है, जिसके
निर्धारण के लिए
आयु के ज्ञान को
एक महत्वपूर्ण
भूमिका के रूप
में प्रयोग किया
जा सकता है और इससे
इन्हे आत्मनिर्भर
भी बनाया जा सकता
है। संस्थाओं के
आवश्यकताओं में
वृद्वि के भाव
के प्रदर्शन का
ज्ञान संस्थाओं
के विकास के लिये
योजना - निर्माण
में सहायक सिद्ध
हो सकता है। तथापि
प्रश्न यह है कि
उस अवधी का निर्धारण
शब्दों में क्या
हो, शोध पत्र में
इसे ही संस्थानों
की विकास आयु के
रूप में उल्लेखित
किया गया है, संस्थानें
अपने पंजीयन की
तिथि से ही अपना
व्यवहार अपनी आवश्यकताएं
प्रदर्शित करने
लगती है। इनकी
प्रमुख आवश्यकताओं
मे वित्त, भूमी
और श्रम को सम्मिलित
किया जाता है इसलिए
इनकेे आयु के साथ
इनका विस्तार भी
अनिवार्य हो जाता
है।
श्रम उपलब्ध
कराने वाले श्रमिकों
के आयु एवं उनकी
कार्यक्षमता को
आधार बना कर सामान्य
गणितिय सुत्र का
प्रयोग करते हुए
विकास आयु को ज्ञात
किया गया है। इस
गणना में इस बात
का विशेष रूप से
ध्यान रखा गया
है कि संस्थान
में श्रम-संसाधन
की संख्या कितनी
हैं तथा उनकी आयु
क्या है, एक समान
आयु वाले श्रमिकों
की आयु को एक समान
आयु वाले श्रमिकों
की संख्या से गुणा
करके प्रतिदिवस
कार्य की निर्धारित
अवधी के आधार पर
कुल कार्य अवसर
एवं श्रमिको की
उम्र आधारित कार्यक्षमता
की गणना से विकास
आयु की गणना की
जाती है। इस प्रकार
प्राप्त संख्या
का मानक एक कार्य-वर्ष
माना गया है।
अवधारणाः
संभवतः मानव
जीवन की गणना का
मुख्य आधार उसकी
आवश्यकताओं के
प्रारंभिक आकलन
के लिए ही प्रारंभ
किया गया है। तब
ही मानव के जन्म
से ही उसकी आयु
की गणना प्रारंभ
हो जाती है और प्रत्येक
निश्चित अवधी में
उसे निर्धारित
पोषण प्रदाय किया
जाता है इसलिए
ही आज हम भी यह कह
पा रहे है कि मानव
की आवश्यकताओं
का आकलन उसकी उम्र
पर आधारित होता
है, मानव ने अपनी
आयु की गणना के
लिए सूर्य और चंद्र
की स्थिति के आधार
पर एक समय को निर्धारित
किया है और इसी
समय-गणना के अनुसार
अपनी पीढ़ियों की
आयु की गणना को
प्रारंभ किया।
प्राकृतिक परिवर्तनों
के कारण मानव अपनी
आयु के बाल अवस्था, युवा
अवस्था एवं प्रौढ़
अवस्था को प्राप्त
होता है और इन्ही
अवस्थाओं के आधार
पर उसके पोषण की
मात्रा का निर्धारण
किया जाता है।
स्पष्ट है कि मानव
के संदर्भ में
उसकी आयु के साथ
उसमें शारीरिक, मानसिक
एवं कार्यक्षमता
में वृद्वि परिलक्षित
होती है और उसके
अनुरूप ही उसके
पोषण की आवश्यकता
में भी परिवर्तन
होता है ठीक यही
प्रक्रिया संस्थानों
के संदर्भ में
अपना कर उनके एक
निर्धारित समय
पर विकास एवं विस्तार
का विश्लेषण किये
जाने पर यह निर्धारित
किया जा सकता है
कि आयु के किस पड़ाव
पर संस्थायें किस
प्रकार से विकास
एवं विस्तार के
लिए अतिरिक्त पोषण
की मांग को प्रदर्शित
करती है । मानवीय
आयु गणना के लिए
वार्षिक कैलेंड़र
को आधार बनाया
जाता है जबकी संस्थाओ
के आयु के आकलन
के लिए उपयुक्त
नही है, प्रश्न
यह है कि संस्थाओं
की आयु की गणना
का क्या आधार हो
और इसी प्रश्न
का हल ढुढ़ने के
लिए शोध-पत्र के
माध्यम सें प्रयास
किया गया है।
संस्थानों
के कार्य प्रणाली
का विश्लेषण दर्शाता
है कि यह मानवीय
प्रकृती के अनुरूप
ही विकास करती
है और अपने विकास
के क्रम मे अपनी
आवश्यकताओं के
लिए वैसा ही व्यवहार
भी करती है सक्षम
नीति, पर्याप्त
वित्त और संसाधन
तथा श्रम के रूप
में क्षमता महत्वपूर्ण
होती है, इन तत्वों
का विकास और विस्तार
पर गहरा प्रभाव
दिखाई देता है, संस्था
की कुशल नीतियां, संस्था
के संचालन और विकास
को प्रभावित करती
है, इसके अभाव
में संस्थाएं अधिकतम
विकास के स्तर
को प्राप्त नही
कर पाती और असमय
अपने समापन के
लिए उत्तरदायी
होती है। विकास
के संदर्भ में
एक आदर्श विकास
आयु की स्थिती
का निर्धारण हो
तो विकास आयु के
विभिन्न चरणों
में निर्धारित
विकासदर को मापा
जा सकता है यदि
निर्धारित आयु
में निर्धारित
विकास दर प्राप्त
नही हो रहा हो तो
उसका विश्लेषण
कर उसकी नीतियां, पोषण
और श्रम की पूर्ति
के दर में उसकी
आयु के आकलन के
आधार पर उचित स्तर
तक सुधार अथवा
वृद्वि किया जा
कर वांछित विकास
दर को प्राप्त
किया जा सकता है।
संस्थानों
के विकास आयु की
अवधारणा का मूल, मानव
आयु की धारणा से
प्रभावित है।
प्रायोगिक
संरचनाः
संस्थान के
विकास आयु के निर्धारण
के लिए संस्था
के चयन में निम्न
तत्वों का होना
आवश्यक है यह शोध-पत्र
एक ऐसी ही संस्था
के विश्लेषण पर
आधारित है।
1. संस्थान स्थायी
प्रकृती की है।
2. संस्थान में
श्रम, मानव संसाधन
के रूप मे उपलब्ध
है।
3. संस्थान में
कार्य के घंटे
प्रतिदिवस 7 घंटे
निर्धारित है।
4. मानव संसाधन
की न्यूनतम व अधिकतम
सेवा आयु स्थिर
है।
एक मानव श्रम
की कार्य क्षमता
1 वर्ष के सापेक्ष
गुणानुक्रम में
होती है जैसे 18 वर्ष
के मानव श्रम की
कार्य क्षमता 18 एवं
इसी के सापेक्ष
अन्य आयु के श्रमिकों
की कार्य क्षमता
का निर्धारण किया
गया है। कार्यरत
कुल श्रमिकों के
कार्य क्षमता के
प्रोग्रेसिव योग
को कुल कार्य क्षमता
से प्रदर्शित किया
गया है। संस्थान
के एक कार्य दिवस
में कुल कार्य
अवधि 7 घंटे निर्धारित
है अर्थात एक मानव
श्रम एक दिवस में
कुल 29 प्रतिशत
समय में ही कार्य
करता है
एक कार्य दिवस
में कुल कार्य
अवधि = 7/24 =0.29 दिवस= 29 प्रतिशत
एक समान आयु
वाले श्रमिको की
कुल संख्या को
श्रमिकों के आयु
से गुणा करने पर
प्राप्त को उनके
लिये कुल कार्य
के अवसर के रूप
में प्रदर्शित
किया गया है इस
तरह सभी आयु वर्ग
के श्रमिकों के
लिये कुल कार्य
अवसर को ज्ञात
किया गया तथा इसके
प्रोगेसिव योग
को कुल कार्य अवसर
से प्रदर्शित किया
गया है। कुल कार्य
अवसर का 29 प्रतिशत
कार्य संपादित
किया गया है। अतः
एक वर्ष में कुल
संपादित किये गये
कार्य को एक कार्य
वर्ष से प्रदर्शित
किया गया।
एक वर्ष में
कुल संपादित कार्य
= कुल
कार्य अवसर का
प्रोगेसिव योग
ग 29 प्रतिशत
एक कार्य वर्ष
=एक वर्ष
में कुल संपादित
कार्य/कुल कार्य
क्षमता
(मानक
मानव वर्ष रखा
गया है)
विकास आयु
=
कुल मानव वर्ष
/ एक कार्य
वर्ष
(विकास
आयु का मानक, विकास
वर्ष से दर्शित
किया गया है।)
मानव वर्ष
से आशय कैलेन्डर
आधारित तिथि, माह
एवं वर्ष से है।
कुल मानव वर्ष
से आशय संस्थान
की स्थापना तिथि
से जो कैलेण्डर
वर्ष से नियत किया
गया हो के अनुसार
वह कुल अवधी जो
विकास आयु निर्धारण
की तिथि तक हो अर्थात
यदि कोई संस्था
1 फर 1960 को स्थापित
हुई हो तो 1 फर. 2015 को कुल
मानव वर्ष 50 वर्ष
होगा।
विकास दर मे
वृद्धि:
संस्थानो
के विकास दर में
वृद्धि करने के
लिये एवं पोषण
की अवस्था को बनाए
रखने के लिए संस्थानो
के विकास आयु को
पुनरक्षित किया
जाता है। संस्थानों
के कार्य के घण्टे
में वृद्धि करके
अथवा श्रमिकों
की संख्या में
वृद्धि करके संस्थान
में कार्य के अवसर
एवं कार्य क्षमता
में वृद्धि करके
संस्थानो के विकास
आयु को पुनरक्षित
किया जा सकता है
इससे संस्थान की
एक कार्य वर्ष
के मूल्य में वृद्धि
होगी जो सापेक्ष
रूप से संस्थान
के विकास आयु को
कम कर देगा और संस्थान
की कम विकास आयु
संस्थान के दायित्व
मे कमी के साथ उसके
विकास मे वृद्धि
के लिये और अधिक
अवसर प्रदान करेगा।
कार्य के घण्टे
में वृद्धि का
प्रभावः
एक संस्थान
मे सामान्य रूप
से कार्य की अवधी
प्रतिदिवस 7 घण्टे
निर्धारित होते
है अर्थात एक कार्य
दिवस में एक श्रमिक
कुल 29 प्रतिशत
की श्रम करता है
श्रम की संख्या
को स्थिर रखते
हुए श्रम के अवधी
में वृद्धि करने
के लिए प्रति दिवस
कार्य के घण्टे
मे वृद्धि किया
जायेगा।
माना कि एक
संस्थान में कुल
कार्य के अवसर
393788 तथा कुल कार्य
क्षमता 30272 उपलब्ध
है तब-
कुल संपादित
काय= 393788 ग 29:
= 114198.52
एक कार्य वर्ष
=कुल संपादित
कार्य/कुल कार्य
क्षमता
= 114198.52/30272
= 3.77 कार्य वर्ष
माना कि संस्था
की स्थापना से
अद्यतन कैलेण्डर
अवधी 50 वर्ष
है तब
विकास आयु
= 50/3.77
= 13.26 कार्य वर्ष
यदि संस्था
के प्रति दिवस
कार्य अवधी को
7 घण्टे से बढ़ा
कर 9 घण्टे कर दिया
जावे तब-
कार्य प्रतिशत
= 9/24
= 37 प्रतिशत
कुल संपादित
कार्य =393788 ग् 37 प्रतिशत
= 145701.56
कार्य वर्ष
= संपादित
कार्य /कार्य क्षमता
= 145701.56/30272
= 4.81 कार्य वर्ष
संस्था की
विकास आयु = 50/4.81
= 10.39 कार्य वर्ष
संस्था की
विकास आयु में
कमी परिलक्षित
होगा और इसके प्रभाव
को संस्थान के
दायित्व में कमी
के रूप में तथा
विकास के लिए और
अवसर की प्राप्ति
के रूप में देखा
जावेगा।
कार्य क्षमता/कार्य
के अवसर में वृद्धि
का प्रभावः
संस्थान में
कार्यरत श्रमिकों
के आधार पर संस्थान
की कार्य क्षमता
का निर्धारण होता
है तथा कार्यरत
श्रमिकों के आयु
वर्ग से कार्यरत
श्रमिकों की संख्या
के गुणा को कुल
श्रम के अवसर से
दर्शित किया गया
है। संस्थानों
के कार्य क्षमता
एवं कार्य अवसरों
में वृद्धि का
प्रभाव उसके विकास
आयु को पुनरक्षित
किया जा सकता है, किसी
भी संस्थान में
कार्य क्षमता और
कार्य अवसर में
वृद्धि के लिए
संस्थान में प्रतिदिवस
कार्य के घण्टे
को स्थिर रखते
हुए कार्यरत श्रमिकों
की संख्या में
वृद्धि की जाती
है।
माना कि -संस्थान
की कुल कार्य क्षमता
30272 से 31145 एवं कुल
कार्य अवसर 393788 से
417889 हो गई हो तब-
कुल संपादित
कार्य = 417889 ग् 29 प्रतिशत
= 121187.81
कार्य वर्ष
= 121187.81/31145
= 3.89 कार्य वर्ष
संस्था का
विकास आयु = 50/3.89
= 12.85 कार्य वर्ष
उपरोक्त गणना
प्रमाणित करता
है कि संस्थान
के कार्य के घण्टे
को स्थिर रखते
हुए श्रमिकों की
संख्या में वृद्धि
की जावे तो कार्य
वर्ष में कमी आती
है और कार्य वर्ष
की कमी विकास आयु
को कम कर देता है।
जिस संस्था की
विकास आयु कम हो
उसे विकास के और
अवसरों के साथ
पोषण को वढ़ाने
का अवसर भी प्राप्त
होता है साथ ही
संस्थान के दायित्वों
में कमी आती है।
कार्य क्षमता मे
वृद्वि का सापेक्ष
प्रभाव कार्य के
अवसर मे वृद्वि
पर पड़ता है अर्थात
यदि कार्य क्षमता
मे वृद्वि की जाती
है तो कार्य के
अवसर में भी वृद्वि
होती है।
संस्थानो
को पोषणः
मानव के विकास
के क्रम और उसके
आयु के संबंध को, मानव
के पोषण के परिपेक्ष्य
मे देखते हुए संस्थानो
की तुलना की गई
जिसमे यह स्पष्ट
रूप से पाया गया
कि संस्थानो को
उसके विभिन्न आयु
मे विभिन्न स्तर
पर पोषण की आवश्यकता
होती है और एक विशेष
विकास आयु मे संस्थान
अपने पोषण की व्यवस्था
के लिये सक्षम
होता है।
मानव को उसके
0 से 6 वर्ष
की आयु में पोषण
के रूप में न्यूनतम
825 से 1715 कैलोरी
उर्जा की आवश्यकता
प्रतिदिन होती
है जबकी उसकी आयु
के 7 से 18 वर्ष
जो उसकी बौद्धिक
एवं शारीरिक क्षमता
में वृद्वि का
समय होता है उसे
प्रतिदिन सार्वाधिक
कैलोरी के रूप
में 1970 से 2755 कैलोरी
की आवश्यकता प्रतिदिन
होती है । मानव
की यह आयु उसके
पुष्ठता की आयु
होती है जो उसके
पूर्ण जीवन काल
को प्रभावित करती
है। मानव की 19 से
59 वर्ष की आयु
में वह अपने लिए
आय के साधन स्वयम्
निर्धारित कर आय
प्राप्त करता है
अर्थात स्वावलंबी
हो जाता है तब उसे
पूर्व की अपेक्षा
कम कैलोरी की आवश्यकता
होती है इस अवस्था
में उसे प्रतिदिन
2550 से 2500 कैलोरी
अर्थात घटते क्रम
में कैलोरी की
आवश्यकता होती
है। मानव आयु के
60 वर्ष की अवस्था
में जब वह स्वावलंबन
की स्थिती को प्राप्त
होता है उसके पोषण
की आवश्यकता में
निरंतर कमी आती
है और 60 से अंतिम
स्थिती तक प्रतिदिन
पोषण कैलारी की
आवश्यकता 2380 से
2100 कैलोरी प्रतिदिन
हो जाती है।
इस तरह स्पष्ट
है कि मानव को उसके
प्रारंभिक अवस्था
में तथा अंतिम
अवस्था में प्रतिदिन
कम पोषण की आवश्यकता
होती है ।
कुल कार्य
क्षमता
= 30272
कुल कार्य
के अवसर = 393788
कुल संपादित
कार्य = कुल कार्य
के अवसर ग् कार्य
की अवधी का प्रतिशत
= 393788 ग् 29 प्रतिशत
= 114198.52
एक कार्य वर्ष
= कुल संपादित
कार्य/कुल कार्य
क्षमता
= 114198.52/30272
= 3.77 कार्य वर्ष
माना की संस्था
की स्थापना से
अद्यतन कैलेण्डर
अवधी 50 वर्ष
है तब
विकास आयु= 50/3.77 = 13.26 कार्य
वर्ष
संस्थानों
के संदर्भ में
विश्लेषण करने
पर यह अनुमान लगाना
सहज हो जाता है
कि संस्थानों को
भी उनके प्रारंभिक
विकास वर्षो में
कम सहायता की आवश्यकता
होती है और वह अवस्था
जब संस्थान अपने
उत्पादनों से प्राप्त
आय के माध्यम से
स्वावलंबन को प्राप्त
कर रही होती है
उसे सहायता की
आवश्यकता केवल
नाम के रूप में
होती है। संस्थानों
की वह अवस्था जो
उसके विकास आयु
के 15 से 18 विकास
वर्ष के मध्य होती
है उसे अधिकतम
सहायता की आवश्यकता
होती है क्योकि
संस्थानों की यह
अवस्था संस्थान
के विकास के लिए
आवश्यक संसाधनों
को पुष्ठ करने
की अवस्था होती
है।
केस स्टड़ीः
एक संस्थान
का विवरण निम्नानुसार
है-
संस्थान की
स्थापना तिथि-
1.2.1965
विकास आयु
ज्ञात करने की
तिथि- 1.2.2015
कैलेण्डर
के आधार पर संस्थान
की स्थापित अवधी-50 वर्ष
कार्य के निर्धारित
घण्टे - 7 घण्टा
प्रति दिवस
संस्थान के
13.26 विकास
वर्ष की आयु में
संस्थान को विशेष
पोषण की आवश्यकता
होगी जिससे संस्थान
अपने मूलभूत संरचनाओं
को इतना विकसित
कर सकें कि वह उसके
आगे के अवसरों
पर उसके विकास
की अनेक अवस्थाओं
के पूर्ण रूप से
पर्याप्त हो।
इस संस्थान
की मूलभूत आवश्यकताओं
को पुष्ट करने
की विकास आयु 7 से
18 विकास वर्ष
है संस्थान को
आगामी 4.75 विकास वर्षो
में अर्थात 18 कैलेण्ड़र
वर्ष में विशेष
पोषण की ज्यादा
आवश्यकता होगी
जिससे 18 विकास
वर्ष की विकास
आयु के पश्चात
संस्थान अपने उद्देश्यों
की पूर्ति हेतू
अपने स्वावलंबन
की स्थिति को प्राप्त
कर सके। इस प्रकार
किसी भी संस्थान, देश
और प्रदेश की विकास
आयु की गणना करके
उसके विकास की
नीतियों का निर्धारण
किया जा सकता है।
संस्थानों के विकास
आयु के निर्धारण
से संस्थाओं को
आत्म निर्भर होने, पोषण
मात्रा को बढ़ाने
एवं उत्पादन वृद्वि
की योजना बनाई
जा सकती है। विकास
आयु संस्थान की
मूलभूत संरचनाओं, श्रम
संसाधनो को बढ़ाने,घटाने
मे सहायक होती
है एवं संस्थानो
में कार्य के घंटे
संस्थान के विकास
आयु को ध्यान में
रखते हुए बढ़ाई
या घटाई जा सकती
है।
निष्कर्षः
संस्थानो
की विकास आयुु
का अध्ययन यह स्पष्ट
करता है कि संस्थानो
का व्यवहार उनकी
आवश्यकताओं के
संदर्भ में मानव
के व्यवहार के
सादृश्य ही होते
है। संस्थान, मानव
की तरह अपने आयु
के विभिन्न पड़ाव
पर अपनी आवश्यकताओं
मे परिवर्तन करती
है जिसका सूक्ष्म
अध्ययन करके संस्थान
के विकास एवं विस्तार
को प्रभावी बनाया
जा सकता है। संस्थान
के दो मूल तत्व
है एक उसकी मूलभूत
संरचना और दूसरा
उसका श्रम संसाधन।
संस्थानो के व्यवहार
और आवश्यकताओं
मे परिवर्तन को
सूक्ष्मता से जानने
के लिए उसके विकास
क्रम को समझना
और विकास क्रम
को समझने के लिए
उसके आयु का आकलन
करने की रीति का
उपयोग किया गया
है। संस्थानों
के विकास आयु जिसका
मानक एक विकास
वर्ष निर्धारित
किया गया है का
आकलन संस्थान में
उपलब्ध श्रम के
आधार पर किया गया
है। इस रीति से
संस्थान के विकास
आयु का सटिक ज्ञान
संस्थान के विकास
के लिए बनाई जाने
वाली योजनाओं की
आधारशीला है। संस्थान
के विकास क्रम
में उसे कब और कितनी
सहायता की आवश्यकता
है का ज्ञान संस्था
को उचित समय मे
उतनी सहायता प्रदान
करने मे सहायक
होता है।
एक मानव को
उसके उम्र के विभिन्न
पड़ाव पर उसकी वांछित
एवं अनिवार्य आवश्यकताओ
की पूर्ति जिस
तरह मानसीक और
शारीरिक रूप से
सक्षम बनाती है
उसी तरह संस्थान
के विकास आयु के
क्रम मे संस्थान
की अनिवार्य आवश्यकताओं
की पूर्ति संस्थान
के विकास को पुष्ट
बनाती है और सक्षम
एवं पुष्ट संस्थान
अपने निर्धारित
लक्ष्य को निर्धारित
समय मे निर्धारित
संसाधनो की सीमा
में प्राप्त कर
पाती है।
इस तरह संस्थाओ
की विकास आयु की
गणना संस्थाओ के
स्थायी एवं सत्त
विकास में सहायक
सिद्ध हो सकती
है।
संदर्भ शब्दावली-
विकास आयु, कार्य
वर्ष
सहायक ग्रंथः
· www.calorie-charts.net
· www.webmd.com/diet/calories-chart
· www.medindia.net/dailycalorie
Received on 05.02.2015 Modified on 23.02.2015
Accepted on 06.03.2015 © A&V Publication all right reserved
Int. J. Ad. Social Sciences 3(1): Jan. –Mar., 2015; Page 35-42